दलिया खाने के फायदे
बहुत कम लोगों को पता है कि दलिया गेहूं के छोटे-छोटे टुकड़े करके बनाया जाता है।दलिया एक लो कैलोरी वाला साबुत अनाज होता है, जो खाने में स्वादिष्ट और बनाने में बड़ी आसानी से बनने वाला भोजन होता है। यह बहुत जल्दी पचने वाला भोजन होता है। दलिया एक पौष्टिक आहार होता है। इसमें प्रोटीन, ,Vitamin B1 , vitamin B2 ,फाइबर के अलावा और भी बहुत सारे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में शामिल होते हैं। दलिए का सेवन लोग ज्यादातर नाश्ते के समय करते हैं। नाश्ते के समय में दलिए का सेवन करने से सारा दिन शरीर में ताजगी बनी रहती है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए सुबह के नाश्ते के समय खाया जाने वाला दलिया बहुत फायदेमंद साबित होता है। दलिया खाने से पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है और लंबे समय तक भूख महसूस नहीं होती है। तो आइए दलिया से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।
![]() |
Dalia Khane ke fayede |
वजन कम करने में सहायता करता है :-
आजकल युवाओं में वजन बढ़ने की समस्या आम बात हो गई है ।कई बार लोग वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज करने लगते है लेकिन एक्सरसाइज करने के बावजूद भी उनका वजन कम नहीं होता है। दलिया कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इसे नियमित तौर पर खाने से वजन जल्दी नियंत्रण में आना शुरू हो जाता है। थोड़ी सी मात्रा मे दलिए का सेवन करने से ही आप अपने पेट को भरा हुआ महसूस करते हैं।
खून की कमी दूर करता है :
हमारे शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी होने से हमारे खून का स्तर कम होने लगता है। जिसके कारण हमें कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है। दलिया आयरन का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। यह शरीर में खून की मात्रा को बनाए रखने में सहायता करता है। आत: हमें दलिए का सेवन जरूर करना चाहिए।
डायबिटीज कम करता है:-
आज का डायबिटीज(Blood Sugar ) की समस्या बहुत ज्यादा हो गई है। दलिए में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम है। मैग्नीशियम कुछ ऐसे एंजाइम बनाता है जो इसुलीन बनाने में मददगार साबित होते हैं। यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।
कोलेस्ट्रोल कंट्रोल करता है:-
आजकल बहुत सारे लोग कोलेस्ट्रोल की बीमारी से परेशान है। इसे नियंत्रित करना बहुत ही जरूरी है क्योंकि कोलेस्ट्रॉल की बीमारी दिल के रोग पैदा करने का काम करती है। दलिया में घुलनशील तथा अघुलनशील दोनों ही प्रकार के फाइबर पाए जाते हैं। दलिया में पाए जाने वाले फाइबर कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में सहायता करते हैं। इसके सेवन से दिल के रोग पैदा होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
![]() |
Dalia Khane ke fayede |
पाचन क्रिया मजबूत करता है :-
दलियादलिया हमारे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में सहायता करता है। यह हमारी पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में हमारी सहायता करता है। यह हमारे शरीर में मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में हमारी सहायता करता है। जिससे हम पेट से जुड़ी समस्याओं से बचे रहते हैं। यह पित्ते की थैली(gallbladder) को भी साफ करने का काम करता है। जिससे पित्ते की पथरी( gallstone) होने का खतरा कम रहता है।
हड्डियों को मजबूती देता है:-
- आजकल फास्ट फूड का जमाना है, लोग फास्ट फूड ज्यादा खा रहे हैं और संतुलित आहार की अनदेखी करते हैं। संतुलित आहार की अनदेखी के कारण आज बहुत से लोग हड्डियों की कमजोरी से परेशान है। बढ़ती उम्र में हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसमें कैल्शियमकैल्शियम और मैग्नीशियम की प्रचुर मात्रा होती है। यह दोनों ही मिनरल हमारे शरीर में हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। इसका रोजाना सेवन करने से हड्डियों की परेशानियां कम होती है।
0 Comments:
For more information please comment